कासिम बीकानेरी अदबी उड़ान राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत होंगे

कासिम बीकानेरी अदबी उड़ान राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत होंगे
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026


बीकानेर, 11 अक्टूबर।
नगर के उर्दू, हिंदी एवं राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ शायर, कहानीकार, अनुवादक क़ासिम बीकानेरी को उनके बाल कहानी संग्रह छपाक छई के लिए अदबी उड़ान राष्ट्रीय बाल साहित्य पुरस्कार से उदयपुर में 15 अक्टूबर 2023 रविवार को होने वाले राष्ट्रीय समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि असम के राज्यपाल महामहिम गुलाबचंद कटारिया होंगे।
संस्था के युवा शिक्षाविद् राजेश रंगा ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि क़ासिम बीकानेरी की पुरस्कृत पुस्तक छपाक छई पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी जयपुर की तरफ से इंडिया नेट बुक पब्लिकेशन दिल्ली द्वारा प्रकाशित हुई है। क़ासिम बीकानेरी की अब तक छह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं जिनमें मेरी अपनी भी एक दुनिया है और आज कह दूं कोई गजल ऐसी (गजल संग्रह), जबान मेरी-हमर भाखा(वरिष्ठ कवि कमल रंगा की राजस्थानी कविताओं का उर्दू अनुवाद), छपाक छई (हिंदी बाल कहानी संग्रह), बाबोसा रो छत्तो (राजस्थानी लघु कथा संग्रह) और दादाजी की साइकल(हिंदी कहानी संग्रह) शामिल हैं।
युवा कवि गिरीराज पारीक ने बताया कि क़ासिम बीकानेरी साहित्य की सभी विधाओं में पिछले ढाई दशकों से सृजनरत हैं और उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए उन्हें नगर एवं देश की अनेक सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं ने पुरस्कृत एवं सम्मानित किया है। जिनमें जिला प्रशासन, नगर विकास न्यास, नगर निगम बीकानेर, राव बीकाजी संस्थान युवा सम्मान, प्रज्ञालय संस्थान द्वारा प्रज्ञा सम्मान, शबनम साहित्य परिषद सोजत की तरफ से राही सम्मान सहित सैकड़ों सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।
संस्कृतिकर्मी संजय सांखला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि क़ासिम बीकानेरी के अदबी उड़ान राष्ट्रीय बाल साहित्य पुरस्कार की घोषणा होने पर नगर के अनेक साहित्यकारों ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं, जिनमें नागरी भंडार के व्यवस्थापक नंदकिशोर सोलंकी, वरिष्ठ कवि कथाकार कमल रंगा, वरिष्ठ शायर जाकिर अदीब, संस्कृतिकर्मी संजय सांखला, शिक्षाविद राजेश रंगा, हरि नारायण आचार्य, शाइर बुनियाद जहीन, युवा कवि पुनीत कुमार रंगा, शायर वली मोहम्मद गौरी, युवा कवि गंगाविशन बिश्नोई, डॉ. मोहम्मद फारूक़ चौहान, एड. इसरार हसन क़ादरी,मुनीन्द्र प्रकाश अग्निहोत्री, माजिद खान गौरी, इस्हाक़ गौरी शफक़ नौजवान शाइर मोइनुद्दीन मूईन, सरदार अली पड़िहार, किशन नाथ खरपतवार, नेमचंद गहलोत आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *