स्टेशन रोड पर रेस्टोरेंट में लगी आग, धुआं देखकर पूर्व पार्षद ने दुकानदार को बुलाया

स्टेशन रोड पर रेस्टोरेंट में लगी आग
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • दरवाजा खोलते ही धुआं ही धुआं दिखा

बीकानेर , 14 फ़रवरी। बीकानेर रेलवे स्टेशन के पास स्थित अम्बरवाला रेस्टोरेंट में गुरुवार रात अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आस-पास के क्षेत्र में धुआं ही धुआं हो गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। समय रहते आग का पता चल गया वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

रेस्टोरेंट संचालक रवि पुरोहित ने बताया- रात करीब 12 बजे रेस्टोरेंट बंद करके करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित अपने घर पर चले गए थे। इस दौरान बाहर बैठे पूर्व पार्षद पारस मारु को धुआं दिखाई दिया। गली में देखा तो वहां भी धुआं था। उन्होंने फोन करके बुलाया। लोहे के दरवाजे को खोला तो अंदर धुआं ही धुआं था। रेस्टोरेंट के काउंटर पर सबसे ज्यादा आग लगी थी। माना जा रहा है कि कम्प्यूटर और यूपीएस में ही सबसे पहले शॉर्ट सर्किट से आग लगी।

pop ronak

रेस्टोरेंट कोटगेट पुलिस थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर है। ऐसे में भारी पुलिस जाब्ता तुरंत मौके पर पहुंचा और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आस-पास की दो दमकल मौके पर पहुंच गई। हालांकि इससे पहले ही आग का बड़ा हिस्सा बुझाया जा चुका था।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *