बीकानेर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचा, गर्मी जैसा माहौल

29-30 अक्टूबर को राजस्थान के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 14 फ़रवरी। बीकानेर में दोपहर का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इकतीस डिग्री सेल्सियस के आसपास आया पारा गर्मी का अहसास करा रहा है, वहीं रात का पारा भी अब दस डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर चुका है। होली से पहले ही गर्मी का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। बीते चौबीस घंटे में बीकानेर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पिछले करीब एक सप्ताह से दोपहर में सर्दी बंद हो गई है। लोगों ने पहले फुल स्वेटर और जैकेट उतारे और अब तो हाफ स्वेटर भी कम नजर नहीं आ रहा है। दोपहर में पारा इकतीस डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने से सामान्य स्वेटर में ही लोग नजर आ रहे हैं। वहीं शाम को हल्का गर्म कपड़ा ही सहारा बन पाता है। इस बदलते मौसम में अब तक पंखे तो नहीं चले लेकिन तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला ऐसे ही चलता रहा तो जल्द ही रात में पंखे भी शुरू हो जाएंगे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बदले मौसम में रोगी बढ़े

उधर, मौसम बदलने के साथ ही जुकाम, खांसी, बुखार और शरीर दर्द के रोगियों की बढ़ोतरी हो गई है। बीकानेर के लगभग सभी अस्पतालों में इन दिनों वायरल बुखार के रोगी बढ़े हैं। स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक डॉ. राहुल हर्ष ने बताया कि इस मौसम में वायरल बुखार के साथ ही जुकाम के रोगी बढ़ जाते हैं। ऐसे में मौसम के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए। संभाग के सभी जिलों में सरकारी अस्पतालों में दवाओं के साथ डॉक्टर्स की उपस्थिति पर भी नजर रखी जा रही है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *