फल-सब्ज़ी मंडी चुनाव में अरविंद मिढ्ढा का पूरा पेनल जीता

फल-सब्ज़ी मंडी चुनाव में अरविंद मिढ्ढा का पूरा पेनल जीता
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 2 मार्च। बीकानेर फुट वेजी. मर्चेन्ट एण्ड कमीशन एजेन्ट सोसायटी के चार पदों व सात सदस्यों के चुनाव सब्जी मण्डी स्थित कृषि उपज मंडी कार्यालय में रविवार को सम्पन्न हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी अविनाश चन्द्र व्यास एडवोकेट की देखरेख में अध्यक्ष पद हेतु मुकुल झांब व शान्तिलाल साध, उपाध्यक्ष हेतु ब्रजराज जोशी व शिव गहलोत, सचिव पद पर गुरूदयाल सिंह व मनोज कुमार अनेजा के बीच मुकाबला हुआ जिसमें अध्यक्ष पद हेतु शान्तिलाल साध, उपाध्यक्ष पद हेतु ब्रजराज जोशी, सचिव पद पर गुरूदयाल सिंह विजय घोषित किये गये। मौ.रफीक कोषाध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध घोषित किये गये।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सात सदस्यो के लिये तेरह लोगो ने पर्चा भरा जिसमें लक्ष्मण सिंह, इरशाद अली, जगदीश चन्द्र खत्री, जितेन्द्र तंवर, रामेश्वरलाल भाटी, सुनील बजाज, रमेश कुमार साध विजित हुए। सोसायटी के अध्यक्ष अरविन्द मिढ्ढा द्वारा घोषित किए गए पैनल के सभी पदाधिकारी चुनाव में विजय हुए। सोसायटी के चुनाव में कुल 79 मतदाता है तथा आज के चुनाव में सभी मतदाताओ ने मतदान कर लोकतंत्र का गौरव बढ़ाया। शत प्रतिशत मतदान होने पर सभी ने खुशी जाहिर की। बीकानेर फ्रूट वेजी. मर्चेन्ट एण्ड कमीशन एजेन्ट सोसायटी के पिछले 27 वर्षों से अरिवन्द मिढ्ढा र्निविरोध अध्यक्ष निर्वाचित होते रहे है।

pop ronak

मिढ्ढा ने 27 वर्ष तक सब्जी मण्डी सोसायटी द्वारा विश्वास व्यक्त करने पर आभार व्यक्त किया व विजयी पदाधिकारियो व सदस्यो को बधाई दी व चुनाव टीम का निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण चुनाव करवाने के लिये आभार व्यक्त किया। मतदान व मतगणना कार्यक्रम में चुनाव संचालन कमेटी में अविनाश चन्द्र व्यास एडवोकेट, सोमदत पुरोहित एडवोकेट, चन्द्रप्रकाश कुकरेती एडवोकेट, मनोज आचार्य एडवोकेट, हेमन्त शर्मा एडवोकेट, गिरीराज पुरोहित ने भाग लिया। चुनाव कमेटी ने शान्तिपूर्ण मतदान के लिये सभी का आभार व्यक्त किया।

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *