तेयुप ने सुमन छाजेड़ का किया सम्मान

तेयुप ने सुमन छाजेड़ का किया सम्मान
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर , 6 मार्च। तेरापंथ युवक पारिषद, गंगाशहर द्वारा भाजपा बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ का पताका व स्मृति चिन्ह से उनका सम्मान उनके कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर तेयुप गंगाशहर के अध्यक्ष महावीर फलोदिया, मंत्री भरत गोलछा,उपाध्यक्ष ललित राखेचा, सहमंत्री द्वारा मांगीलाल बोथरा, ऋषभ लालाणी, कोषाध्यक्ष रोशन छाजेड़, संगठन मंत्री रोहित बैद, अभातेयुप कार्यकारिणी सदस्य पीयूष लूणिया, अभातेयुप समिति सदस्य विजेंद्र छाजेड़, तेरापंथ किशोर मंडल सहसंयोजक मयंक सिंघी, तेयुप गंगाशहर कार्यकरिणी सदस्य भरत सोनी उपस्थित रहे। वर्तमान में तेयुप द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में जैसे की नेत्रदान, ब्लड डोनेशन, देहदान के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा की हमारे द्वारा जो भी सहयोग आपको चाहिए वो हम देने को तैयार है। सभी ने श्रीमती सुमन छाजेड़ को उज्जवल भविष्य की शुभकानाएं एवं आध्यात्मिक मंगलकामनाएं प्रदान की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *