साध्वी श्री उदित यशा जी ठाणा 4 का तमिलनाडु सीमा प्रवेश

साध्वी श्री उदित यशा जी ठाणा 4 का तमिलनाडु सीमा प्रवेश
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

होसुर (तमिलनाडु) , 10 मार्च। चेन्नै के साहूकारपेट भवन में चातुर्मास हेतु विहाररत, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य महाश्रमण की सुशिष्या साध्वी श्री उदित यशा जी ठाणा4 का आज कर्नाटक राज्य से तमिलनाडु की सीमा होसुर शहर में मंगल प्रवेश हुआ। गांधीनगर, बंगलुरू के संघ प्रभावक चातुर्मास की परिसमपन्नता के पश्चात अपनी विहार यात्रा के दौरान कर्नाटक के अनेक शहरों, कस्बों व गांवों में धर्म प्रचार करते हुए तमिलनाडु सीमा प्रवेश पर साध्वी श्री ने कर्नाटक वासियों की सेवा व भक्ति भावना प्रति अहोभाव प्रकट करते हुए कहा कि कर्नाटक प्रदेश अनेक संस्कृतियों से जुड़ा हुआ क्षेत्र है तथा यहां की प्रकृति भी अपने ढंग की अनूठी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तेयुप चेन्नै के सामूहिक मंगलाचरण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। साध्वी श्री उदित यशा जी ने फरमाया कि आज हमारा मंगलभावना भी है ओर मंगल प्रवेश भी है।राज्यों की सीमा पार करते हुए आज हम कर्नाटक की सीमा पार कर तमिलनाडु में पहुंचे हैं।गुरुदेव की कृपा से जिस प्रकार गांधीनगर चातुर्मास श्रद्धा-भक्ति से परिपूर्ण रहा उसी प्रकार चेन्नै चातुर्मास भी हर दृष्टि से सफल रहे, ऐसी मंगल भावना करते हैं। सब में सद्‌भावना व नैतिकता के विकास के साथ जीवन में पवित्रता का भाव प्रकट होता रहे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

साध्वीश्री संगीत प्रभा जी ने कहा हमने कर्नाटक में 1 वर्ष 1महीना 1 दिन का प्रवास कर आज तमिलनाडु में प्रवेश किया है।साध्वीश्री भव्य यशा जी ने अपने विचार प्रस्तुत किये।साध्वीवृन्द ने गीतिका की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में चेन्नै सभा अध्यक्ष अशोक खतंग,तेयुप अध्यक्ष संदीप मूथा, महासभा प्रतिनिधि विमल चिप्पड़, विजय सुराणा, महेंद्र गिरिया, विनय सेठिया, प्रकाश कटारिया ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए साध्वीश्री का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए आगामी यात्रा के प्रति मंगल कामना की। इस अवसर पर होसुर,बंगलुरू व चेन्नै सहित निकटवर्ती क्षेत्रों के श्रावक समाज की माननीय उपस्थिति रही। सभा मंत्री गजेंद्र खाँटेड ने कार्यक्रम का संचालन किया। उपर्युक्त जानकारी मीडिया प्रभारी संतोष सेठिया ने दी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *