गणेश बोथरा द्वारा तेरापंथी सभा , गंगाशहर को जमीन भेंट करने पर अभिनन्दन

गणेश बोथरा द्वारा तेरापंथी सभा , गंगाशहर को जमीन भेंट करने पर अभिनन्दन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

शक्ति देख कर भक्ति करने वाला खुशहाल होता है- मुनिश्री कमलकुमार

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गंगाशहर 24 मार्च। उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमल कुमार जी स्वामी ने नशा मुक्ति के बारे में फरमाया कि आज के समय में युवा इतनी संख्या में नशे की लत में लगे हुए है कि कुछ कह नहीं सकते। आचार्य श्री महाश्रमण जी अहिंसा यात्रा में कितनों- कितनों को नशा छुड़वा रहे है। मुनिश्री ने कविता के माध्यम से नशा छोड़ने के बारे में बताया। व्यक्ति को जब तक मार्गदर्शक अच्छा नहीं मिलता है तो उसका उद्धार नहीं होता है। जब कोई मार्गदर्शक आपको शिक्षा प्रदान करता है तो उस पर अमल करना चाहिए। अमल करने वाला आचरण करने वाला समझदार बन जाता है। मुनिश्री ने फरमाया कि शक्ति देख कर भक्ति करने वाला खुशहाल होता है। सभी श्रावक समाज को धर्म दलाली जरूर करनी चाहिए। जो अज्ञानी है उसे ज्ञानी बनाना चाहिए। दुराचारी को सदाचारी बनाना चाहिए। सभी को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है बच्चे का निर्माण प्रारम्भ से नहीं किया तो आपका दुकान, मकान, संस्थान आपकी विदाई के बाद सुनशान हो जाएगा। अपने बच्चे को आप संस्कारी बनाओ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

गणेशमल बोथरा ने अपने पिताजी सुरजमल जी व सभी पूर्वजो को याद करते हुए चोपड़ा बाड़ी में अपनी इस जमीन को विधिवत रूप से तेरापंथी सभा गंगाशहर को देने की घोषणा की।

तेरापंथी सभा के जैन लूणकरण छाजेड़ ने अभिनन्दन करते हुए कहा कि गणेश बोथरा का परिवार बहुत धर्मनिष्ठ परिवार है। गणेश बोथरा अनेकों संस्थाओं में किसी न किसी रूप में बहुत बड़ा सहयोग प्रदान करते रहते है। वो संस्था चाहे आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान हो , चाहे जैन पाठशाला सभा हो या कोई अन्य संस्था हो । आज तेरांपथी सभा के लिए बहुत ही खुशी का दिन है कि आज गणेश बोथरा ने अपनी 600 गज की जमीन तेरापंथी सभा गंगाशहर को भेंट करने की घोषणा की है तथा पास की जमीन भी खरीदकर वहां भवन बनाकर भेंट करने का आश्वासन दिया । गणेश बोथरा के पूरे परिवार का बहुत बहुत साधुवाद।उनका अभिनन्दन व आभार।
तेरापंथी सभा के मंत्री जतन संचेती ने चोपड़ा बाड़ी निवासी होते हुए पूरे चोपड़ा बाड़ी क्षेत्र की तरफ से गणेश बोथरा का आभार व्यक्त करते हुए अभिनन्दन किया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *