सेमूनो इंटरनेशनल टेक्नो स्कूल का वार्षिक उत्सव

सेमूनो इंटरनेशनल टेक्नो स्कूल का वार्षिक उत्सव
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • बच्चों को संयम मय जीवन जीना चाहिए… उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि श्री कमल कुमार जी

बीकानेर, 1 अप्रैल। सेमूनो इंटरनेशनल टेक्नो स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव ने सभी को एक नई ऊर्जा और उल्लास से भर दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमल कुमार के सानिध्य में किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की प्रमुख आकर्षण बिंदु में विशेष प्रस्तुति थी, जिसमें हरियल और नीलू की बच्चों के देश पत्रिका की लघु नाटिका ने स्वच्छता अभियान के संदेश को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। बच्चों ने इस नाटिका के माध्यम से सभी अभिभावकों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों से संकल्प दिलवाया कि वे स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संस्थापक डॉ.नीलम जैन ने बताया की मुख्य अतिथि के रूप में जिला न्यायाधीश श्री अतुल कुमार सक्सेना ने शिरकत की। उन्होंने बच्चों को अपने जीवन और करियर में सफलता पाने के लिए मार्गदर्शन दिया और उन्हें प्रेरित किया। कार्यक्रम में बीजेपी की बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि शिक्षा और संस्कारों के साथ-साथ कला और संस्कृति भी बच्चों के जीवन का अहम हिस्सा है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने ‘ बिजली हम बचाएंगे जैसे गीतों द्वारा संदेश दिया।, जो उनके बीच की रचनात्मकता और उत्साह को दर्शाता है। साथ ही, बच्चों ने अपने आत्मविश्वास और कला के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।

इको-फ्रेंडली बैग और बच्चों के देश पत्रिका का वितरण किया गया। मुनि श्री कमल कुमार जी व मुनि श्री श्रेयांश द्वारा गीतिका के माध्यम से बच्चों को प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों में श्रीमती कीरण गौड़, रतनलाल छलानी, बसंत नौलखा, इंदर चंद सेठिया, चंद्र प्रकाश नौलखा, भंवरी देवी नौलखा, प्रेम देवी नौलखा, हीरामणि नौलखा और निर्मला बैद शामिल रहे।

मुनिश्री कमल कुमार ने अपने संवाद में बच्चों को संयम और सकारात्मक जीवन जीने का महत्व समझाया। कमल मुनि व श्रेयांश मुनि ने अपनी गीतिका के माध्यम से बच्चों को प्रेरित किया। इस आयोजन में हीरे की खोज प्रतियोगिता में आए प्रथम नमन मोदी, द्वितीय प्रतीक प्रजापत, तृतीय वेदांत लखोटिया रहें व बच्चों को ओलंपियाड और अन्य पुरस्कारों का वितरण किया गया। ऑल इंडिया लेवल पर ओलंपियाड में मानवेंद्र टाक, आदित्य अग्रवाल , पूर्वी राज टाक, सम्राट नौलखा को विशेष पुरस्कार प्राप्त हुआ। आयोजन तेरापंथ भवन में आयोजित करने के लिए जैन लूणकरण छाजेड़ का आभार जताया ।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *