एसजेपीएस -करियर काउंसलिंग सेशन का आयोजन

एसजेपीएस -करियर काउंसलिंग सेशन का आयोजन
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर , 25 अप्रैल। अपनी रुचियों, योग्यताओं और मूल्यों के आधार पर अपने आत्मविश्वास को विकसित कर कॅरियर लक्ष्य प्राप्त करने में मददगार साबित होने के लिए आईआईएस, डीम्ड यूनिवर्सिटी, जयपुर की टीम के विषय विशेष ज्ञाता एवं परामर्शिका डॉ राधिका शर्मा, डॉ स्मिता पुरोहित, डॉ रिम्पी शुक्ला एवं निधि गोयल के सहयोग से श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर ने करियर काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

डॉ राधिका शर्मा ने विद्यार्थियों से उनकी रुचि एवं योग्यता से सम्बंधित विचार जानकर आने वाले समय में अपने भविष्य को एक बेहतर दिशा प्रदान करने में संभावित प्रश्नों के उत्तर देकर विद्यार्थियों की जिज्ञासा को शांत किया।
उन्होंने अपने सपनों को योजना बद्द तरीके से पूरा करने तथा किसी के दबाव या किसी की खुशी के लिए अपने सपनों की दिशा नहीं बदलने पर बल दिया।
डॉ स्मिता पुरोहित ने विषय के अनुसार करियर में कई संभावनाओं को साझा किया।

pop ronak

शाला की ओर से प्रधानाचार्या रुपश्री सिपानी ने मार्गदर्शिकाओं को उनके अमूल्य सुझावों एवं करियर चयन में साइकोमेट्रिक टेस्ट से विशेष मार्गदर्शन देने के लिए आभार स्वरूप स्मृति चिह्न भेंट करते हुए विद्यार्थियों के इस सेमिनार से लाभान्वित होने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *