तेरापंथ युवक परिषद राजराजेश्वरी नगर को सम्मान मिला

तेरापंथ युवक परिषद राजराजेश्वरी नगर को सम्मान मिला
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

राजराजेश्वरी नगर , 29 अक्टूबर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के 57 वे वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन नवोदय में तेरापंथ युवक परिषद राजराजेश्वरी नगर को सेवा के क्षेत्र में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। तेयुप राजराजेश्वरी नगर को मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के अंतर्गत रक्तदान अमृत स्वर्णोत्सव में श्रेष्ठ कार्य हेतु पुरस्कृत किया गया।
अध्यक्ष विकाश छाजेड़ ने आभातेयुप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारी परिषद के लिए गौरव का विषय है कि गत वर्ष में हमारे द्वारा किए गए कार्यों के लिए हमें पुरस्कृत किया गया। उन्होंने सभी साथियों का साधुवाद व्यक्त किया जिनकी मेहनत से हमें यह पुरस्कार मिले। तेयुप आर आर नगर से अध्यक्ष विकाश छाजेड़, मंत्री धर्मेश नाहर , दिनेश मरोठी एवं आलोक छाजेड़ ने अधिवेशन में अपनी सहभागिता निभाई। सभी ने गुरु दर्शन कर गुरुदेव का आशीर्वाद लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *