बीकानेर में मुमुक्षु सुश्री प्रियल कोठारी की भगवती दीक्षा शनिवार को

बीकानेर में मुमुक्षु सुश्री प्रियल कोठारी की भगवती दीक्षा शनिवार को
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • शुक्रवार को निकलेगी अभिनंदन, ओघा बंधाई व संयम अनुमोदना यात्रा

बीकानेर, 12 नवम्बर । साधुमार्गी जैन संघ के आचार्य प्रवर रामलाल जी म.सा., उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि एवं अन्य संत-सतियों के पावन सानिध्य में आगामी शनिवार (ज्ञान पंचमी) को रतलाम की मुमुक्षु सुश्री प्रियल कोठारी की भगवती दीक्षा बीकानेर के छबीली घाटी स्थित सेवा सदन में प्रातः सवा आठ बजे भव्य रूप से संपन्न होगी। दीक्षा से पूर्व शुक्रवार को विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

साधुमार्गी जैन सेवा समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल बैद ने जानकारी देते हुए बताया कि मुमुक्षु प्रियल कोठारी के परिजन और नाते-रिश्तेदार बीकानेर पहुंच चुके हैं। आज छबीली घाटी के सेवा सदन में प्रवचन के तुरंत बाद संघ की ओर से मुमुक्षु एवं उनके परिजनों का भव्य अभिनंदन किया जाएगा। इसके पश्चात आज ही दोपहर साढ़े बारह बजे गंगाशहर मार्ग स्थित आदिनाथ भवन में ‘ओघा बंधाई’ का कार्यक्रम होगा, तथा शाम सवा सात बजे भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को होने वाली भगवती दीक्षा से पहले महाभिनिष्क्रमण यात्रा छबीली घाटी के तरुण डागा के परिसर (वर्तमान वस्त्र परिवर्तन स्थल) से शुभ वेला में निकलेगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

552 पहुंचेगी संत-सतियों की कुल संख्या

साधुमार्गी सेवा समिति के मीडिया प्रभारी अमित गोलछा ने बताया कि हुक्म संघ के नवम पटधर आचार्य रामलाल जी के सानिध्य में होने वाली इस दीक्षा के पश्चात, साधुमार्गी संघ में कुल संत-सतियों की संख्या बढ़कर 552 हो जाएगी। इसमें 456 सतियां (साध्वियां) और 96 संत शामिल हैं। इस ऐतिहासिक दीक्षा समारोह को लेकर जैन समाज और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह का माहौल है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *