आपने खतरा देखा, चिंता न करें…’, पुंछ में पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित परिवारों से मिले राहुल गांधी

पुंछ में पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित परिवारों से मिले राहुल गांधी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

पुंछ , 24 मई। Rahul Gandhi in Poonch: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे। उन्होंने पिछले दिनों पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी से प्रभावित हुए परिवारों से मुलाकात की। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई थी। इसके चलते पुंछ और राजौरी जिलों को बहुत से घरों को नुकसान पहुंचा है। लोगों की आजीविका बाधित हुई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राहुल गांधी ने स्कूल के बच्चों से भी मुलाकात की। उनसे कहा, “आपने खतरा और भयावह स्थिति देखी है। चिंता न करें, सब कुछ सामान्य हो जाएगा। इस समस्या का जवाब देने का आपका तरीका यह होना चाहिए कि आप खूब पढ़ाई करें और खूब खेलें और स्कूल में ढेर सारे दोस्त बनाएं।” पुंछ यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने देखा कि पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी से लोगों के घरों को कितना नुकसान हुआ है। वह कई घरों के अंदर गए। स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्हें उनकी समस्याएं केंद्र सरकार के सामने उठाने का आश्वासन दिया।

pop ronak

जेन और जोया के परिजनों से मिले राहुल गांधी
राहुल गांधी ने पुंछ में विहान भार्गव के परिवार से मुलाकात की। 13 साल के विहान भार्गव की पाकिस्तानी गोलाबारी में मौत हो गई थी। विहान का परिवार सुरक्षित जगह पर जाने की कोशिश कर रहा था तभी सीमापार से जारी गोलाबारी में उनकी कार चपेट में आ गई थी। कांग्रेस नेता ने 12 साल के जुड़वां बच्चों जेन और जोया के परिजनों से भी मुलाकात की। दोनों की मौत पाकिस्तानी गोलाबारी में हो गई थी।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *