योग शिविर शुरू, विद्यार्थियों सहित अन्य लोगों ने किया योगाभ्यास

योग शिविर शुरू, विद्यार्थियों सहित अन्य लोगों ने किया योगाभ्यास
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 29 मई। राजकीय आयुर्वेद औषधालय गुरुद्वारा जेएनवी तथा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा इकाई गोगागेट के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। बीकानेर शहर के ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राजकुमार कुमावत ने बताया कि 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित सेंट्रल पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

योग चिकित्सक डॉ. संतोष शेषमा द्वारा योगाभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर योग साधक आर के खत्री, सुनील रंजन, दाऊलाल मंगलाव, जगदीश सेठी, राजेंद्र भारद्वाज सहित गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया। डॉ. कुमावत ने बताया कि आगामी तीन दिनों तक सेंट्रल पार्क में प्रातः 6:30 बजे निःशुल्क योगाभ्यास करवाया जाएगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *