श्रीमती वनिता पगारिया बनी अध्यक्ष और अंकुर खटेड़ मंत्री

श्रीमती वनिता पगारिया बनी अध्यक्ष और अंकुर खटेड़ मंत्री
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • लाडनूं नागरिक परिषद ,चेन्नई का 28वॉ वार्षिक अधिवेशन समायोजित

चेन्नई , 11 जून।( स्वरूप चन्द दांती ) लाडनूं नागरिक परिषद, चेन्नई का 28वॉ वार्षिक अधिवेशन रविवार को हीरावत पैलेस में आयोजित किया गया। अधिवेशन का आरम्भ सदस्यों द्वारा नमस्कार मंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। परिषद अध्यक्ष तरुण दुगड़ ने स्वागत भाषण में अपनी समिति व सदस्य परिवारों का आभार व्यक्त किया। मंत्री अंकुर खटेड ने विगत वर्ष की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष अभय बैद आय- व्यय ब्योरा प्रस्तुत किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तत्पश्चात आगामी सत्र की अध्यक्षा श्रीमती वनिता पगारिया का पूरे सदन ने खड़े होकर करतल ध्वनि के साथ बहुत ही उत्साह व गर्मजोशी से स्वागत किया, परिषद् के 28 वर्ष के इतिहास में पहली बार एक महिला अध्यक्ष के रूप में चुनी गई हैं। तत्पश्चात वर्तमान टीम ने नई अध्यक्षा को कार्यभार सौंपा।

pop ronak

श्रीमती वनिता पगारिया ने अपने प्रथम संबोधन में आगामी वर्ष हेतु अपनी योजना की रुपरेखा बताई और अपनी टीम की घोषणा की। नई टीम में उपाध्यक्ष – बसंत नाहटा, मंत्री अंकुर खटेड़ , सहमंत्री दिलीप भंसाली, कोषाध्यक्ष श्रीमती सुरभि बैद
चयनित हुए हैं। अधिवेशन में बड़ी संख्या में परिषद के सदस्य उपस्थित थे। उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार श्रीमती राजकुमारी दुगड और बसंत नाहटा ने सदन को संबोधित किया व बहुत ही स्वस्थ वातावरण में चुनाव संपन्न हुआ और चुनाव अधिकारी निर्मल बांठिया ने बसंत नाहटा को उपाध्यक्ष घोषित किया। अंत में मंत्री अंकुर खटेड ने धन्यवाद ज्ञापन किया। अधिवेशन बेहद ऊर्जामय व उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *