बीकानेर में सड़कों पर पानी का छिड़काव कर रहा है नगर निगम, दोपहर में सड़कें सूनी

नौतपा की भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज; छत्तरगढ़ और आस-पास के गांवों में ओलावृष्टि से बढ़ी ठंडक
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं उतर रहा तापमान

बीकानेर , 11 जून। बीकानेर में नौतपा भले ही ज्यादा गर्मी वाला नहीं रहा, लेकिन अब गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। पिछले दो दिन से तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं उतर रहा है। ऐसे में दोपहर में लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे। बाजारों में अब दिन के बजाय शाम को ज्यादा भीड़ रहने लगी है। आने वाले कुछ दिन तक गर्मी का ये ही आलम रहने वाला है। मौसम विभाग ने 19 जून तक के लिए अलर्ट जारी किया हुआ है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मंगलवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम पारा 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले सोमवार को भी पारा करीब 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग ने पिछले सप्ताह जारी अपने पूर्वानुमान में 12 जून तक बीकानेर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बताया था। ऐसा ही हुआ। अब मौसम विभाग 19 जून तक तापमान 45 डिग्री से अधिक ही रहने की आशंका है।

pop ronak

नगर निगम कर रहा छिड़काव

बीकानेर नगर निगम ने आम लोगों को गर्मी से राहत देने के कुछ उपाय किए है। पिछले दो दिन से बीकानेर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। हालांकि इस पानी से गर्मी पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। निगम की गाड़ी जिस सड़क पर पानी डालकर जाती है, वहां कुछ मिनटों में ही तेज धूप मे ंपानी सूख जाता है।

क्रासिंग पर लगे हैं टैंट

नगर निगम ने बीकानेर के कई रेलवे क्रासिंग एरिया में टेंट लगाकर भी राहत देने का प्रयास किया है। यहां खड़े रहने वाले लोगों को इस टेंट से राहत मिलती है। करीब सौ-दो सौ दुपहिया वाहन चालकों को यहां राहत मिलती है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *