गंगाशहर में दहेज हत्या का मामला-विवाहिता को चलती बाइक से धक्का दिया, मौत

खूनी रंजिश में बदला आपसी झगड़ा, पति ने मफलर से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • सिर में चोट लगने पर मौत, भाई का आरोप- बहन को ससुराल वाले परेशान करते थे

बीकानेर, 18 जून। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में दहेज हत्या का मामला सामने आया है। मृतका के भाई ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। उसे बाइक से धक्का देकर गिराया भी गया। इलाज के दौरान पीबीएम हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार- गजनेर निवासी मुरारीलाल शर्मा ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में कहा कि उसकी बहन सरस्वती की मृत्यु संदिग्ध है। शादी के समय उसकी बहन के ससुराल वालों को काफी सामान दिया गया था। इसके बाद भी उसे परेशान किया जाता था।

pop ronak

पिछले दिनों ससुराल वाले उसे डॉक्टर को दिखाने के बहाने बाइक पर लेकर गए थे। रास्ते में उदयरामसर-आंबासर रोड पर रेलवे लाइन के पास उसे बाइक से धक्का देकर गिरा दिया। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई ने आरोप लगाया कि साल 2019 में शादी के बाद से दहेज के लिए लगातार परेशान किया जाता रहा है। भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने अशोक पाणेचा, जमना देवी, मांगीलाल, सरोज, सुमित्रा, श्रवण उपाध्याय व श्याम सुंदर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *