बीकानेर में महिला स्वरोजगार कार्यशाला संपन्न, महिलाओं को मिला आत्मविश्वास और कौशल

बीकानेर में महिला स्वरोजगार कार्यशाला संपन्न
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 25 जून। वाल्मीकि विनोबा बस्ती में समाजसेवी डॉ. अर्पिता गुप्ता के नेतृत्व में रोट्रेक्ट क्लब के सहयोग से 23 से 25 जून तक तीन दिवसीय महिला स्वरोजगार कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें विभिन्न ब्यूटी पार्लर कौशलों में प्रशिक्षित करना था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यशाला में वी. मेकओवर्स पार्लर की संचालिका विजयलक्ष्मी ने प्रशिक्षिका के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने महिलाओं को फेशियल, हेयर स्टाइल, आईब्रो, ब्लीच, हेयर कट और विभिन्न प्रकार के मेकअप जैसे ब्राइडल मेकअप और पार्टी मेकअप के बारे में विस्तृत जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

pop ronak

डॉ. गुप्ता ने बताया कि इस कार्यशाला में भाग लेने वाली महिलाओं को  केवल कौशल बल्कि ज्ञान भी प्राप्त हुआ  और  उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा। उन्होंने जोर दिया कि ऐसी कार्यशालाएं महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यशाला के समापन पर रोट्रेक्ट क्लब द्वारा सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील शर्मा, अनमोल पारीक जैन, अमित पारीक, गौरव चौधरी, रमेश सियोंता, ओम प्रकाश गहलोत, इशू गहलोत, भावना पंवार और महक गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में संगीता स्वामी, स्नेहा शर्मा और दिलीप सिंह शेखावत भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *