सीएम भजनलाल को हटाने की हो रही साजिश, गहलोत का सनसनीखेज दावा

सीएम भजनलाल को हटाने की हो रही साजिश', गहलोत का सनसनीखेज दावा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जोधपुर, 25 जून। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को जोधपुर के सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को उनके पद से हटाने की साजिश उनकी ही पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा दिल्ली और जयपुर में रची जा रही है। अपने पांच दिवसीय जोधपुर दौरे पर गहलोत ने कहा कि यह षड्यंत्र ‘पूरी तरह तैयार हो चुका है’, लेकिन मुख्यमंत्री ‘इस खतरे को समझ नहीं पा रहे हैं’। उन्होंने आगे कहा, “मैं बार-बार मुख्यमंत्री को आगाह कर रहा हूं, लेकिन वह हमारी बात को गंभीरता से नहीं ले रहे। अगर वह भ्रम में रहे, तो उन्हें ही नुकसान होगा।” गहलोत ने जोर देकर कहा कि पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया जाना एक बड़ा फैसला है, जिसे बदलना ‘ठीक नहीं’। उन्होंने सवाल उठाया कि “बार-बार मुख्यमंत्री बदलने से क्या फायदा होगा? एक युवा और नए नेता को मौका मिला है, इसे बरकरार रखना चाहिए।” गहलोत ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि भजनलाल शर्मा अपना कार्यकाल पूरा करें, लेकिन उनकी पार्टी के कुछ लोग ‘इसके खिलाफ काम कर रहे हैं’।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बंगाल और धार्मिक ध्रुवीकरण पर टिप्पणी

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इस दौरान अशोक गहलोत ने भाजपा पर हमला बोलते हुए पश्चिम बंगाल में लोगों को ‘बांग्लादेशी’ बताने के मुद्दे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग पश्चिम बंगाल में बंगाली बोलने वालों को, खासकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को, बांग्लादेशी कहकर निशाना बनाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे ‘लोगों में नफरत और हिंसा भड़कती है’। गहलोत ने धार्मिक आधार पर देश को बांटने के प्रयासों को ‘देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा’ बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ‘कभी भी हिंदू-मुस्लिम के नाम पर हिंसा का समर्थन नहीं किया’।

आपातकाल और उदयपुर घटना पर प्रतिक्रिया

आपातकाल के मुद्दे पर भाजपा की बार-बार की टिप्पणियों पर गहलोत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तत्कालीन परिस्थितियों में आपातकाल लागू किया था, जिसे बाद में कांग्रेस ने ‘गलत निर्णय’ माना और पार्टी ने ‘इसका खामियाजा भी भुगता’। उन्होंने कहा कि बार-बार इस मुद्दे को उठाना ‘ठीक नहीं है’।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अशोक गहलोत ने उदयपुर में एक फ्रांसीसी महिला के साथ हुए कथित दुष्कर्म की घटना पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हाल ही में अमेरिका ने छह राज्यों के लिए यात्रा एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें राजस्थान का नाम शामिल नहीं था। लेकिन ऐसी घटनाओं से राजस्थान की छवि खराब हो सकती है और इसका नाम भी उन राज्यों में शामिल हो सकता है।

युवाओं को सलाह

गहलोत ने युवाओं को सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का उपयोग कर देश की वास्तविक स्थिति को समझने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गलत सूचनाओं से बचने के लिए युवाओं को तकनीक का सही उपयोग करना चाहिए।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *