मेडल विजेता मुक्केबाज अर्जुन और कोच राजेंद्र सिंह राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत

मेडल विजेता मुक्केबाज अर्जुन और कोच राजेंद्र सिंह राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 28 जून। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) द्वारा 19 से 25 जून 2025 तक राष्ट्रीय मुक्केबाजी अकादमी, रोहतक, हरियाणा में आयोजित 6वीं जूनियर बालक और बालिका नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में बीकानेर के मुक्केबाज अर्जुन ने सिल्वर मेडल जीतकर शहर को गौरवान्वित किया है। यह जीत बॉक्सिंग कोच राजेंद्र सिंह राठौड़ की कड़ी मेहनत का परिणाम है, जिनके नियमित प्रशिक्षु अर्जुन ने यह पदक हासिल किया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बॉक्सिंग कोच राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि अर्जुन इससे पहले भी कई मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर बीकानेर का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में बीकानेर मुक्केबाजी के क्षेत्र में इसी तरह अपना परचम लहराता रहेगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बीकानेर पहुंचने पर खेल प्रेमियों और शहरवासियों ने अर्जुन और उनके कोच राजेंद्र सिंह राठौड़ का भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में कबड्डी संघ के अध्यक्ष महेंद्र कुमार व्यास, कुश्ती कबड्डी संघ के सचिव जगन पूनिया, ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर प्रदीप सिंह शेखावत, राजपाल कुलहरी, दिलीप सिंह माचरा, मकबूल हुसैन सोढ़ा, कबड्डी संघ के सचिव सी.ए. जितेंद्र सिंह राठौड़, डॉ. रामकरण सांगवा, सीताराम सियाग, भगीरथ गोदारा, दानवीर सिंह भाटी, मो. जावेद, दिलकांत सिंह, रेखाराम, पूरन सिंह राठौड़, शीशपाल सिंह शेखावत, भूपेश सिंह सेरुना, विकास सियाग, हड़वंत सिंह सोडा, हेमंत जयपाल और सभी खिलाड़ी शामिल थे। सभी ने अर्जुन और कोच राजेंद्र सिंह राठौड़ का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *