भामाशाह पूनमचंद राठी ने मूंधड़ा ट्रस्ट द्वारा बनवाए जा रहे मेडिसिन विंग का किया अवलोकन

पूनमचंद राठी ने मूंधड़ा ट्रस्ट द्वारा बनवाए जा रहे मेडिसिन विंग का किया अवलोकन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
  • पीबीएम अस्पताल बीकानेर में मूंधड़ा परिवार के दान को बताया ऐतिहासिक

बीकानेर, 9 जुलाई। देश के पहले बालिका सैनिक विद्यालय की सौगात देने वाले भामाशाह पूनमचंद राठी आज सी. एम. मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पीबीएम अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मेडिसिन विंग के अवलोकन हेतु पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने ट्रस्ट द्वारा की गई जनसेवा और दान की भावना की मुक्त कंठ से सराहना की। राठी ने कहा, “महाराजा गंगासिंह जी के बाद बीकानेर को चिकित्सा क्षेत्र में मिला यह दूसरा सबसे बड़ा दान है। मूंधड़ा परिवार ने समाज के हित में जो कार्य किया है, वह दान की पराकाष्ठा है। जहां एक ओर लोग अपने निजी स्वार्थों में उलझे रहते हैं, वहीं भामाशाह कन्हैयालाल मूंधड़ा एवं उनके परिजनों ने चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है, जिससे उनका नाम सदा के लिए अमर हो गया है।”

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि पूनमचंद राठी रामनारायण राठी चेरिटेबल ट्रस्ट, कोलकाता के माध्यम से 108 करोड़ रुपये की लागत से भूमि व भवन सहित देश का पहला बालिका सैनिक विद्यालय – पूज्या रामी देवी रामनारायण राठी राजकीय बालिका सैनिक विद्यालय – जयमलसर, बीकानेर में शिक्षा विभाग को समर्पित कर चुके हैं।

pop ronak

विद्यालय लोकार्पण कार्यक्रम 11 जुलाई को
इस ऐतिहासिक विद्यालय का लोकार्पण समारोह 11 जुलाई 2025 को प्रातः 11 बजे विद्यालय प्रांगण, जयमलसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के शिक्षामंत्री मदन दिलावर मुख्य अतिथि होंगे। खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल विशिष्ट अतिथि होंगे, जबकि अध्यक्षता सुप्रसिद्ध उद्योगपति डॉ. विट्ठल दास मूंधड़ा करेंगे। इस अवसर पर रामेश्वरलाल तापड़िया, द्वारकाप्रसाद राठी सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। यह पहल न केवल बीकानेर अपितु समस्त राजस्थान के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण बन चुकी है, जो शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में सामाजिक उत्तरदायित्व की सशक्त मिसाल प्रस्तुत करती है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *