केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने मनाया ‘एक रात चांद के साथ’ कार्यक्रम, पीएम मोदी के पर्यावरण संदेश पर जोर

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने मनाया 'एक रात चांद के साथ' कार्यक्रम
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 11 जुलाई। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर के पलाना ग्राम में ‘एक रात चांद के साथ’ कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल और ग्रामीणों के साथ पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रोशनी में बिताई। इस अवसर पर मेघवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग के प्रति जागरूकता और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की पहल पर जोर दिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जनभागीदारी से प्रकृति संतुलन का आह्वान
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का आह्वान है कि जनता ऐसे कार्यों को अपने हाथों में ले, जो प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में सहायक हों। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकारें इस दिशा में लगातार प्रयास करती हैं, लेकिन इनमें जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। मेघवाल ने बताया कि वे पिछले एक दशक से कई रातें चंद्रमा की रोशनी में बिताकर यह संदेश आमजन तक पहुंचा रहे हैं। चंद्रमा की रोशनी और सितारों की चमक के बीच मौजूद रहे मेघवाल ने कहा कि प्रत्येक पूर्णिमा मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें गुरु पूर्णिमा का अपना विशेष महत्व है। इस दिन सभी को अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता अर्पित करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक माह आने वाली पूर्णिमा को भी अधिक से अधिक चंद्रमा के साथ बिताया जाना चाहिए।

pop ronak

चंद्रमा से शीतलता और नई ऊर्जा
मेघवाल ने चंद्रमा के महत्व को बताते हुए कहा कि चंद्रमा हमें शीतलता प्रदान करता है, जिससे मन शुद्ध होता है और यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है। इससे हम देश और समाज के लिए अधिक समर्पण के साथ काम कर सकते हैं। उन्होंने कार्बन उत्सर्जन को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध पर्यावरण मिल सके। इस आयोजन में अर्जुन कड़वासरा, रामकिशन सियाग, सहीराम चौधरी, जगदीश सियाग, डॉ. के.वी. चौधरी के साथ-साथ भाजपा नेता श्याम पंचारिया, चोरूराम हदा, पवन कुमार, श्रीराम धायल, रामरतन सियाग, पवन शर्मा, मोहनलाल मेघवाल, चम्पालाल गैदर, महावीर रांका, कैलाश बिश्नोई, मोहन सुराणा, प्रकाश मेघवाल, किशन गोदारा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *