चूरू जिले में शुक्रवार, 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित

चूरू जिले में शुक्रवार, 1 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

चूरू, 31 जुलाई। चूरू जिले में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान और संभावित अतिवृष्टि के कारण, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सुराणा ने एक आदेश जारी कर शुक्रवार, 1 अगस्त, 2025 को सभी राजकीय और गैर-राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। यह फैसला विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, जिला आपदा प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला कलेक्टर ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्णय लिया है। यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए लागू होगा, जबकि शेष अधिकारी और कार्मिक अपने कार्य पर यथावत उपस्थित रहेंगे। सभी संस्था प्रधानों को इन आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई संस्था प्रधान अवकाश अवधि में कक्षाओं का संचालन करता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *