डॉ. मेघना शर्मा का राजस्थानी मोट्यार परिषद द्वारा सम्मान

डॉ. मेघना शर्मा का राजस्थानी मोट्यार परिषद द्वारा सम्मान
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 1 अगस्त। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में इतिहास विभाग की नवनियुक्त एसोसिएट प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा का आज राजस्थानी मोट्यार परिषद, बीकानेर के प्रतिनिधिमंडल ने शॉल, साफा और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
राजस्थानी भाषा के प्रति डॉ. मेघना का योगदान
राजस्थानी मोट्यार परिषद के राजेश चौधरी ने प्रेस को बताया कि डॉ. मेघना शर्मा ने पूर्व में विश्वविद्यालय में चल रहे एसएफएस पाठ्यक्रम के राजस्थानी विभाग की प्रभारी के रूप में चार सत्रों तक महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस दौरान उन्होंने राजस्थानी भाषा के प्रचार और विकास हेतु विभिन्न राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठियाँ, अकादमिक टूर, कार्यशालाएँ, राजस्थानी की मान्यता हेतु संवाद, मांडणा, पौधारोपण और विस्तार व्याख्यान जैसे कार्यक्रम आयोजित करवाए। इनमें केंद्रीय साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन भी शामिल हैं

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अभिनंदन समारोह में उपस्थित सदस्य

pop ronak

डॉ. मेघना शर्मा को हाल ही में राजस्थानी भाषा की पूर्ण तत्परता से निस्वार्थ सेवा हेतु राजस्थानी सेवा समिति द्वारा एल.पी. टेस्सिटोरी सम्मान से भी नवाजा गया है। प्रतिनिधिमंडल और स्वागतकर्ताओं में डॉ. नमामी शंकर आचार्य, डॉ. गौरीशंकर प्रजापत, राजेश चौधरी, रामोवतार उपाध्याय, मदन दान चारण, हिमांशु टाक, प्रशांत जैन, रविन्द्र जाजड़ा, कमल मारू आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *