झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का बड़ा हादसा, दिल्ली एयरलिफ्ट

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का बड़ा हादसा, दिल्ली एयरलिफ्ट
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा
मुख्यमंत्री का स्वागत देशनोक आने पर

रांची, 2 अगस्त। झारखंड के शिक्षा मंत्री और घाटशिला से विधायक रामदास सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। अपने गुड़ाबांधा (जमशेदपुर) स्थित आवास पर बाथरूम में गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई है और ब्रेन में खून का थक्का जम गया है।
दिल्ली के मेदांता अस्पताल एयरलिफ्ट
घटना के बाद, उन्हें तुरंत जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, बेहतर इलाज के लिए उन्हें सोनारी हवाई अड्डे से दिल्ली के मेदांता अस्पताल एयरलिफ्ट किया जा रहा है। उनके साथ छह डॉक्टरों की एक विशेष टीम भी मौजूद है।
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि वह रामदास सोरेन की तबीयत की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समर्थकों की भीड़ और राजनीतिक पहचान
रामदास सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक बड़े और महत्वपूर्ण नेता हैं। उनकी बीमारी की खबर मिलते ही अस्पताल के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई। गौरतलब है कि हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन को भाजपा में शामिल होने पर रामदास सोरेन को मंत्री बनाया था, और 2024 के चुनाव के बाद उन्हें फिर से मंत्री पद दिया गया।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *