केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मिले बीकानेर शहर के नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारी

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मिले बीकानेर शहर के नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 3 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर की नवनियुक्त जिला टीम ने आज केंद्रीय कानून मंत्री माननीय अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार मुलाकात की और उनका अभिनंदन किया। यह मुलाकात भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में हुई। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “जिला टीम में युवा जोश और अनुभव दोनों को पर्याप्त स्थान मिला है।” जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को विश्वास दिलाया कि नई जिला टीम संगठन के हित में निरंतर कार्यरत रहेगी। वे भाजपा की जनहितकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार करने और संगठन को और अधिक दृढ़ता प्रदान करने का कार्य करेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

उपस्थित पदाधिकारी
इस अवसर पर नवनियुक्त बीकानेर शहर जिला पदाधिकारियों में जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला और कौशल शर्मा, मोतीलाल हर्ष, अशोक प्रजापत, सरिता नाहटा, किशन मोदी, सोहनलाल प्रजापत, सुनीता हटीला, झमकू देवी मारू, तरुण स्वामी, विनोद करोल, सुमन कंवर शेखावत, चंद्रप्रकाश गहलोत, चंद्रशेखर शर्मा, मंजूषा भास्कर, सुशील आचार्य, रघुवीर प्रजापत, रामकुमार व्यास, दुष्यंत तंवर आदि उपस्थित रहे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *