बीकानेर में ट्रेन हादसे: एक की मौत, एक गंभीर घायल

बीकानेर में ट्रेन हादसे: एक की मौत, एक गंभीर घायल
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 4 अगस्त। बीकानेर जिले में सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से दो अलग-अलग हादसे हुए। एक घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
बीछवाल में अज्ञात वृद्ध की मौत
बीछवाल थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। बीछवाल पुलिस के अनुसार, यह घटना कानासर की तरफ जाने वाले रेल मार्ग पर हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। ट्रेन की चपेट में आने से शव कई हिस्सों में कट गया था।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

श्रीडूंगरगढ़ में युवक गंभीर घायल, बीकानेर रेफर
उधर, श्रीडूंगरगढ़ में भी ट्रेन से जुड़ा एक और हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 45 वर्षीय लक्ष्मणसिंह पुत्र जुगल सिंह, निवासी पुदंल सिंह, बीदासर रोड पर स्थित रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आ गए। उन्हें तत्काल उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *