बीकानेर में सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, बर्फानी महादेव का विशेष श्रृंगार

बीकानेर में सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 4 अगस्त। सावन माह के अंतिम सोमवार को बीकानेर के शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। बंगला नगर स्थित नर्सिंग विश्वनाथ महादेव मंदिर और बुधेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और श्रृंगार के आयोजन किए गए।
नर्सिंग विश्वनाथ महादेव मंदिर में शस्त्रधारा कांवड़ अभिषेक और बर्फानी महादेव रूप
बंगला नगर स्थित नर्सिंग विश्वनाथ महादेव मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को शस्त्र धारा कांवड़ जल से भगवान का अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद महादेव को बर्फानी महादेव का दिव्य रूप दिया गया, जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।मुख्य आयोजक रमेश साध और लक्ष्मण प्रजापत ने बताया कि यह दसवीं विशाल कांवड़ यात्रा थी, जिसका आयोजन हर सावन मास के अंतिम सोमवार को किया जाता है। इस यात्रा में लक्ष्मण प्रजापत, भगवान बाना, पवन सुथार, खेतपाल कुमावत, राधा किसान नाथ, आदित्य पारीक सहित 30 कांवड़ियों की टोली ने भाग लिया और इसी कांवड़ जल से भगवान का अभिषेक किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बुधेश्वर महादेव में बर्फ के शिवलिंग का श्रृंगार और महाआरती

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

इसी तरह, बुधेश्वर महादेव मंदिर, बागवानों का मोहल्ला, पुरानी गिनाणी में भी सावन के अंतिम सोमवार पर विशेष आयोजन हुए। यहाँ बर्फ से शिवलिंग बनाकर भगवान शिव का मनमोहक श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन के लिए सैकड़ों भक्त उमड़े। पुजारी कुलदीप सोलंकी और सेवाराम सोलंकी ने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार पर बुधेश्वर महादेव की भव्य महाआरती की गई। इस दौरान पंचामृत का प्रसाद भी वितरित किया गया, जिससे भक्तों ने शिव भक्ति का पूरा आनंद लिया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *