बीकानेर शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बांधी राखी

बीकानेर शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बांधी राखी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 7 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बीकानेर शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने आज जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को राखी बांधी और रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।
यह अवसर भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के सभी जिला अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान आया, जिसमें सुमन छाजेड़ ने भी भाग लिया। बैठक में संगठनात्मक बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। इसके साथ ही, राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की कार्ययोजना पर भी विस्तृत विमर्श हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि राखी बांधने के बाद सुमन छाजेड़ ने मुख्यमंत्री का मुंह मीठा करवाकर उन्हें रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह मुलाकात संगठनात्मक मजबूती और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर केंद्रित रही।

pop ronak
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *