बीकानेर में बड़ा गोपाल जी मंदिर में झूलोत्सव: भक्तों ने राधा-कृष्ण को झूलाया

बीकानेर में बड़ा गोपाल जी मंदिर में झूलोत्सव: भक्तों ने राधा-कृष्ण को झूलाया
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 8 अगस्त। सावन मास के पवित्र महीने में, हरियाली तीज से बड़ी तीज तक चले झूलोत्सव का आज दम्माणी चौक स्थित बड़ा गोपाल जी मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। शुक्रवार को मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में, हाथों में हरी और लाल चूड़ियाँ पहने, भगवान राधा-कृष्ण के दर्शन करने पहुँचीं। पुजारी सन्नु महाराज ने बताया कि मंदिर को फूलों, आम के पत्तों और रंग-बिरंगी झालरों से विशेष रूप से सजाया गया था। भगवान श्री राधा-कृष्ण का मनमोहक श्रृंगार किया गया और उन्हें फूलों व हरियाली से सजे झूले पर विराजमान कराया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

भजन-कीर्तन के मधुर स्वर पूरे वातावरण में गूँजते रहे, और भक्तों ने बारी-बारी से भगवान को झूला झुलाया। दर्शनार्थी झंवरलाल व्यास ने कहा कि मंदिर में हरियाली तीज से बड़ी तीज तक मनाया जाने वाला यह झूलोत्सव न केवल सावन की रौनक बढ़ाता है, बल्कि यह दांपत्य जीवन में प्रेम, सौहार्द और सुख-समृद्धि का भी प्रतीक है।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

इस अवसर पर एक विशेष भजन संध्या भी आयोजित की गई, जिसमें सीतराम, मांगीलाल, रामकुमार पारीक, डॉ. नरेंद्र कल्ला, इंद्र कुमार व्यास, राजीव पुरोहित, विनोद, मनोज व्यास, राहुल व्यास, कवि आचार्य, केदार मास्टर आदि ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से वातावरण में भक्ति रस का प्रवाह बनाए रखा।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *