भक्तामर हीलिंग सत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा एवं मानसिक शांति का अनुभव

भक्तामर हीलिंग सत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा एवं मानसिक शांति का अनुभव
quicjZaps 15 sept 2025
  • जीतो मदुराई चैप्टर व लेडीज विंग का संयुक्त आयोजन

मदुरै, 04 अक्टूबर । जीतो मदुराई चैप्टर एवं जीतो लेडीज विंग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को श्री लीला देवी भवन में ‘भक्तामर हीलिंग’ सत्र का भव्य आयोजन किया गया। प्रातः 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने अंतर्मन की शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति की।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पूज्य साध्वीवृंद के सानिध्य में हुआ शुभारंभ

pop ronak

कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य साध्वी श्री आज्ञानिधि श्री जी आदि ठाणा-6 के पावन सानिध्य में मांगलिक पाठ के साथ हुआ। तत्पश्चात जैन कलाकार कविता शाह ने नमस्कार महामंत्र का सुमधुर पाठ किया। जीतो लेडीज विंग की अध्यक्षा अमिता जैन ने सभी अतिथियों व श्रद्धालुओं का स्वागत किया, वहीं सचिव बबीता पटनी जैन ने मुख्य वक्ता डॉ. सुमन पाटनी का जीवन परिचय प्रस्तुत किया।

भक्तामर स्तोत्र से आंतरिक शांति और हीलिंग पर प्रकाश

मुख्य वक्ता डॉ. सुमन पाटनी ने भक्तामर हीलिंग के माध्यम से भक्तामर स्तोत्र की अलौकिक, आध्यात्मिक शक्ति एवं जीवन में इसके सकारात्मक प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भक्तामर स्तोत्र के नियमित स्मरण से मानसिक स्थिरता, शारीरिक हीलिंग और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

स्थान प्रायोजक व मुख्य वक्ता का किया बहुमान

कार्यक्रम के स्थान प्रायोजक दिलीप कुमार हिरण का जीतो संस्था द्वारा विशेष आभार व्यक्त करते हुए सम्मान किया गया। इसके साथ ही मुख्य वक्ता डॉ. सुमन पाटनी का लेडीज विंग अध्यक्षा अमिता जैन ने तिलक लगाकर, सचिव बबीता पाटनी जैन ने माला पहनाकर तथा उपाध्यक्ष नैना पारख ने शॉल ओढ़ाकर बहुमान किया। जीतो मदुराई चैप्टर के समस्त पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किया।

विशाल उपस्थिति के साथ संपन्न हुआ सत्र

कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन लेडीज विंग उपाध्यक्ष शीना शाहजी जैन ने किया तथा अंत में उपाध्यक्ष नैना पारख ने सभी का आभार जताया। मीडिया प्रभारी अशोक जीरावला जैन ने बताया कि इस दौरान जीतो मदुराई चैप्टर के अध्यक्ष हरीश जैन, सचिव ललित जैन, जीतो लेडीज विंग अध्यक्षा अमिता जैन, सचिव बबीता पटनी जैन, जीतो यूथ विंग अध्यक्ष प्रफुल्ल जैन, सचिव रिद्धि पारख सहित सकल जैन समाज के अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।