सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 57 यूनिट हुआ रक्तदान
सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 57 यूनिट हुआ रक्तदान

बीकानेर, 04 अक्टूबर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत रविवार, 4 अक्टूबर को भाजपा शहर जिला बीकानेर के तत्वावधान में पीबीएम अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कार्यकर्ताओं ने जनसेवा का संकल्प लेते हुए उत्साहपूर्वक कुल 57 यूनिट रक्तदान किया।


केंद्रीय मंत्री व जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति


मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास एवं नगर निगम उपमहापौर पंकज गहलोत की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
रक्तदान महादान, समाज सेवा ही मूल संकल्प: सुमन छाजेड़
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज को नवजीवन दे सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक औपचारिक कार्यक्रम न होकर समाज के प्रति सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं को सुदृढ़ करने का संकल्प है। उन्होंने आमजन व युवाओं से ऐसे पुनीत कार्यों में निरंतर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
शिविर में कई प्रमुख पदाधिकारियों ने दी उपस्थिति
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में विजय आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, अनिल शुक्ला, सुनीता हटीला, झमकू मारू, नरेंद्र आडसर, अंकित तंवर, गजेंद्र भाटी, निशांत गौड़, मुकेश बन, दिनेश भटनागर, दिनेश श्रृंखला, इंद्र मालू, हरिकांत शर्मा, सरिता आंचलिया, राधा खत्री एवं चांद कंवर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
