पीबीएम अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह की शुरुआत

पीबीएम अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह की शुरुआत
quicjZaps 15 sept 2025
  • पहले दिन गेटकीपर ट्रेनिंग से नशा मुक्ति तक आयोजित हुए कार्यक्रम

बीकानेर, 04 अक्टूबर । पीबीएम अस्पताल के मनोरोग व नशा मुक्ति विभाग तथा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम बीकानेर इकाई के तत्वावधान में रविवार को सात दिवसीय विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का भव्य आगाज हुआ। 4 से 10 अक्टूबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत शहर भर में जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण कार्यशालाएं और नशा मुक्ति अभियानों का संचालन किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वास्तविक जीवन की अनुभूतियां’ थीम पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

pop ronak

इस वर्ष मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह की मूल थीम ‘वास्तविक जीवन की अनुभूतियां: वास्तविक आवाजें, वास्तविक बदलाव’ रखी गई है। इसके माध्यम से मानसिक परेशानियों से जूझ रहे व्यक्तियों की भावनाओं, अनुभवों और परिस्थितियों को समझते हुए समाज में फैली भ्रांतियों व झिझक को दूर करने का संदेश दिया जा रहा है।

पहले दिन पोस्टर विमोचन और वर्कप्लेस स्ट्रेस मैनेजमेंट पर मंथन

सप्ताह के पहले दिन विभाग में पोस्टर विमोचन के साथ-साथ गेटकीपर ट्रेनिंग, ‘आई सपोर्ट माय फ्रेंड’, ‘युवा मन एवं मानसिक स्वास्थ्य’, ‘एग्जाम स्ट्रेस मैनेजमेंट’ तथा ‘वर्कप्लेस स्ट्रेस मैनेजमेंट’ जैसे महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीगोपाल गोयल, डॉ. मुरलीधर स्वामी, डॉ. अर्चना अग्रवाल, डॉ. मनीषा, डॉ. अनामिका सहित मेडिकल स्टाफ एवं मरीज उपस्थित रहे।

संवाद और चिकित्सकीय परामर्श बेहद जरूरी: विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीगोपाल
गोयल ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। तनाव, अवसाद या चिंता होने पर बात छिपाने के बजाय परिवार व दोस्तों से संवाद करें और आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ की मदद लें।

QPR मॉडल से आत्महत्या रोकथाम का प्रशिक्षण

जूनियर रेजिडेंट डॉ. मनीषा चौधरी ने ‘Question, Persuade, Refer’ (QPR) मॉडल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार मानसिक तनाव या संकट से जूझ रहे व्यक्ति के संकेतों को पहचानकर, उससे संवेदनशीलता से बात करके और विशेषज्ञ तक पहुंचाकर उसकी जान बचाई जा सकती है।

गंगाशहर में नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन
सप्ताह की गतिविधियों के तहत आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगाशहर में नशा मुक्ति कार्यशाला आयोजित की गई। डॉ. श्रीगोपाल गोयल ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए जीवन भर नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।