जैन संस्कार विधि से नूतन गृह प्रवेश

जैन संस्कार विधि से नूतन गृह प्रवेश
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर , 6 नवम्बर। पानमल बैद के पुत्र व पुत्रवधु पुनीत रश्मि बैद के नूतन गृह का मंगल प्रवेश जैन संस्कार विधि द्वारा 05 नवम्बर 2023 को सुबह 11:15 बजे उपरांत भीनासर में वरिष्ठ उपासक, जैन संस्कार विधि के मुख्य प्रशिक्षक जैन संस्कारक डालम चंद नौलखा, उपासक निर्मल नौलखा, जैन संस्कारक देवेन्द्र डागा और विपिन बोथरा ने विधि विधान पूर्वक मांगलिक मंत्रोचार के साथ सम्पन्न करवाया।
जैन संस्कार विधि की विस्तार से विवेचना करते हुए मौजूद लोगों से अपने मांगलिक अवसरों को जैन संस्कार विधि से संपादित करने का निवेदन किया। कार्यक्रम में परिवारजनों की विशेष उपस्थिति रही। जैन संस्कारक डालम चन्द नौलखा ने बैद परिवार को नूतन गृह प्रवेश की बधाई प्रेषित की।
सभी ने तेरापंथ युवक परिषद् गंगाशहर द्वारा आयोजित हुए जैन संस्कार विधि के कार्यक्रम की सराहना की। मंगलपाठ के साथ कार्यक्रम परिसम्पन हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *