मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर आगमन की तैयारी बैठक संपन्न

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर आगमन की तैयारी बैठक संपन्न
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर होगा आयोजन
बीकानेर, 12 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर आगमन को लेकर भाजपा मुख्यालय में बीकानेर शहर भाजपा की तैयारी बैठक संपन्न हुई। शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री के आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा और ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ संगोष्ठी की तैयारियों पर चर्चा की गई।
‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर संगोष्ठी
प्रदेश मंत्री विजेंद्र पुनिया ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” पर एक संगोष्ठी में शामिल होंगे। उन्होंने जोर दिया कि हर वर्ग को भारत के विभाजन के दौरान हुए दंगों और लाखों लोगों की मौत की जानकारी होनी चाहिए।
बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने इस अवसर को सौभाग्यशाली बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘विभाजन विभीषिका’ संगोष्ठी के लिए बीकानेर शहर को महत्व दिया है। बीकानेर पूर्व विधानसभा की विधायिका सिद्धि कुमारी ने कहा कि आजादी बहुत मुश्किल से मिली है और इस बात को आने वाली पीढ़ियों को बताना बेहद ज़रूरी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर जोर

pop ronak

जिला प्रभारी दशरथ सिंह ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला। शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन पर होने वाली ‘विभाजन विभीषिका स्मृति संगोष्ठी’ में बीकानेर शहर जिले के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यकारिणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व अध्यक्ष गोपाल गहलोत, नारायण चोपड़ा, महावीर रांका, और जिला महामंत्री कौशल शर्मा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंच संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला ने किया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि तैयारी बैठक में जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, दीपक पारीक, अशोक प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, किशन मोदी, सोहन प्रजापत, जिला मंत्री धर्मेंद्र सोलंकी, सुनीता हटीला, झमकू देवी, किशन चौधरी, तरुण स्वामी, विनोद करोल, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक चंद्रशेखर शर्मा, मंजूषा भास्कर, जिला आई टी सेल संयोजक सुशील आचार्य, कार्यालय मंत्री चोरूलाल सुथार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *