एम.एस. बिट्टा ने बीकानेर में जैन तेरापंथ साधु-साध्वियों से लिया आशीर्वाद

एम.एस. बिट्टा ने बीकानेर में जैन तेरापंथ साधु-साध्वियों से लिया आशीर्वाद
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 12 अगस्त। ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एम.एस. बिट्टा, जिन्हें ‘जिंदा शहीद’ के नाम से भी जाना जाता है, ने मंगलवार को बीकानेर में विभिन्न जैन साधु-साध्वीवृंदों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
गंगाशहर व भीनासर में तेरापंथी चरित्रात्माओं से मंगलपाठ सूना
भीनासर के तेरापंथ सभा भवन में एम.एस. बिट्टा ने आचार्यश्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्या साध्वीश्री जिनबालाजी का आशीर्वाद लिया। साध्वीश्री ने बिट्टा के ‘जिंदा शहीद’ अलंकरण को देश की शान बताते हुए, उनके देश के प्रति समर्पित भाव को सच्ची सेवा करार दिया। एम.एस. बिट्टा ने इस अवसर पर बताया कि वे शीघ्र ही अहमदाबाद में आचार्यश्री महाश्रमण जी की सेवा में भी उपस्थित होंगे। समाजसेवी हनुमानमल रांका ने जानकारी दी कि इस दौरान शिखरचंद डागा, पानमल डागा, भीखमचंद बैद, विमल सिंह बैद, सुशील डागा सहित कई सामाजिक बंधुओं ने एम.एस. बिट्टा का स्वागत किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अन्य साध्वियों और मुनियों से भी लिया आशीर्वाद
एम.एस. बिट्टा ने शांति निकेतन गंगाशहर में साध्वी विशदप्रभाजी व लब्धियशाजी से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने गंगाशहर तेरापंथ भवन में उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमल कुमार और अन्य साधुओं के दर्शन करके उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर तेरापंथी सभा की तरफ से जगत बैद ने पताका पहनाकर व साहित्य भेंट कर स्वागत किया। भाजपा नेता मोहन सुराणा साथ थे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *