श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में NCC भर्ती चयन प्रक्रिया संपन्न: 14 छात्रों का हुआ चयन

श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में NCC भर्ती चयन प्रक्रिया संपन्न
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 14 अगस्त। स्थानीय श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीकानेर में आज एन.सी.सी. कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई। एन.सी.सी. अधिकारी श्री फरसाराम चौधरी ने बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया 7 राज बटालियन, बीकानेर के निर्देशानुसार की गई।
चयन प्रक्रिया और चयनित विद्यार्थी
कैडेट्स का चयन शारीरिक दक्षता, स्वास्थ्य परीक्षण, 1500 मीटर दौड़ और साक्षात्कार के माध्यम से किया गया। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 28 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें से 14 विद्यार्थियों का चयन किया गया। भर्ती प्रक्रिया का चयन 7 राज बटालियन के नायब सूबेदार संदीप कुमार और डीएफआर जनरैल सिंह के सानिध्य में संपन्न हुई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्राचार्यों ने दी शुभकामनाएं और मार्गदर्शन
इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शिवराम सिंह झाझड़िया ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ और आशीर्वाद देते हुए एन.सी.सी. के महत्व, देश सेवा की भावना और देश के प्रति कर्तव्य के प्रति जागरूक रहने की बात कही।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

इसी क्रम में, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र चौधरी ने चयनित कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि एन.सी.सी. में सिखाई गई बातें भविष्य में उनके जीवन का मार्गदर्शन करेंगी। उन्होंने कैडेट्स से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में हमेशा देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझेंगे और सकारात्मक दृष्टिकोण रखेंगे। भर्ती चयन प्रक्रिया में महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. सुशील कुमार दैया, श्रीमती राधिका नाहटा और श्री अनिल तंवर का भी भरपूर सहयोग रहा। इस अवसर पर सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *