गंगाशहर की श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा ने रचा इतिहास

गंगाशहर की श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा ने रचा इतिहास
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

राष्ट्रीय स्तर पर ‘श्रेष्ठ सभा’ के रूप में सम्मानित, गंगाशहर समाज में प्रसन्नता की लहर

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 14 अगस्त। जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा का वार्षिक अधिवेशन युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सान्निध्य में 13 से 15 अगस्त तक अहमदाबाद में आयोजित हो रहा है। इस अधिवेशन में देश भर की 550 सभाओं से 1800 से अधिक पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
गंगाशहर सभा को मिला राष्ट्रीय सम्मान
तेरापंथी सभा गंगाशहर से उपाध्यक्ष नवरतन बोथरा, मंत्री जतन लाल संचेती और संगठन मंत्री शांतिलाल पुगलिया ने इस अधिवेशन में भाग लिया। अधिवेशन के द्वितीय सत्र में, आज विशेष कार्य करने वाली सभाओं का सम्मान किया गया। वृहद सभाओं की श्रेणी में, तेरापंथ सभा गंगाशहर को राष्ट्रीय स्तर पर ‘श्रेष्ठ सभा’ के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सान्निध्य में उपाध्यक्ष नवरतन बोथरा, मंत्री जतन लाल संचेती और संगठन मंत्री शांतिलाल पुगलिया ने ग्रहण किया।
श्रेष्ठ सभा के रूप में सम्मानित होने की सूचना मिलते ही गंगाशहर श्रावक समाज में प्रसन्नता की लहर दौड़ पड़ी। सभी ने इसे पूज्य प्रवर के आशीर्वाद के रूप में स्वीकार किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

समाज ने जताई प्रसन्नता, साधु-साध्वियों का आशीर्वाद
तेरापंथी महासभा के संरक्षक जैन लूणकरण छाजेङ, पूर्व अध्यक्ष अमरचंद सोनी, जतन लाल छाजेङ, उपाध्यक्ष पवन छाजेङ, कोषाध्यक्ष रतनलाल छलाणी, सह-मंत्री मांगीलाल लुनिया, अशोक बाफना, कमल भंसाली, हनुमान मल सेठिया, लिखमीचंद मालू, संपत लाल बाफना, प्रवीणा , मंजू आंचलिया , मदनलाल चोपड़ा, बीकानेर शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ सहित सभी सामाजिक संस्थाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गंगाशहर की गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों ने उग्र विहारी तपोमूर्ति मुनि श्री कमल कुमार जी, साध्वी श्री विशदप्रज्ञा जी, साध्वी श्री लब्धियशा जी के दर्शन कर उन्हें इस उपलब्धि की जानकारी दी व मंगलपाठ सूना ।

मुनि श्री कमल कुमार जी ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि गंगाशहर की सभा पूर्ण जागरूकता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही है। उन्होंने सभा की धर्म संघ की प्रभावना, सार-संभाल आदि में सक्रिय व सजग भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि महासभा ने सभा का सही मूल्यांकन कर श्रेष्ठ सभा के रूप में सम्मानित किया है।
साध्वी श्री विशदप्रज्ञा जी व लब्धिप्रभा जी ने इस उपलब्धि हेतु सभा के कार्यकर्ताओं की सक्रियता और निरंतर जागरूकता की सराहना करते हुए कहा कि सम्मान से सभा का दायित्व अब और अधिक बढ़ जाता है, और सभा इसी तरह निरंतर आगे बढ़ती जाए।

महासभा संरक्षक जैन लूणकरण छाजेङ ने तेरापंथी सभा द्वारा साधु-साध्वियों की सेवा, चिकित्सा सेवा, मार्ग सेवा, चौका सेवा, गुरु दर्शन सेवा, ज्ञानशाला संचालन, सामाजिक सरोकार सेवा सहित जन कल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए गंगाशहर के संपूर्ण समाज को बधाई देते हुए कहा निष्काम भावना से कार्य करने वालों का समय आने पर अंकन होता है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *