विधानसभा चुनाव 2023- पर्यवेक्षक आमजन से सीधे सुनेंगे चुनाव संबंधी शिकायतें, सुझाव

पर्यवेक्षक आमजन से सीधे सुनेंगे चुनाव संबंधी शिकायतें, सुझाव दूरभाष के जरिए भी किया जा सकता है
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026


दूरभाष के जरिए भी किया जा सकता है संपर्क
बीकानेर , 7 नवंबर।
जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव से जुड़ी किसी भी शिकायत, सुझाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए चुनाव पर्यवेक्षकों से आम व्यक्ति, मतदाता सीधे तौर पर संपर्क कर सकता है। पर्यवेक्षकों को दूरभाष के माध्यम से भी चुनाव संबंधी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।
बीकानेर पश्चिम और बीकानेर पूर्व विधानसभा के सामान्य पर्यवेक्षक राहुल जैन (आईएएस) से दूरभाष नंबर 8764626133 पर सम्पर्क किया जा सकता हैं। जैन आमजन से अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) कार्यालय में सायं 3 से 4 बजे तक मिलेंगे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

विधानसभा क्षेत्र खाजूवाला और कोलायत के सामान्य पर्यवेक्षक शिव अनंत तायल (आईएएस) से दूरभाष नंबर 8764651714 पर सम्पर्क कर सकते हैं। तायल आम जन से रिटर्निंग अधिकारी और उपखंड अधिकारी कार्यालय खाजूवाला में दोपहर 12 से 1 बजे तथा कोलायत आर ओ एवं उपखंड अधिकारी कार्यालय में सायं 4 से 5 बजे तक मुलाकात करेंगे ।
विधानसभा लूणकरणसर और डूंगरगढ़ पयवेक्षक डॉ एन प्रभाकर रेड्डी (आईएएस) के दूरभाष नंबर 8764482918 है। डा रेड्डी से सर्किट हाउस बीकानेर आगंतुक कक्ष में प्रातः 9:30 से 10:30 बजे के मध्य सम्पर्क किया जा सकता है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

नोखा विधानसभा क्षेत्र के पयवेक्षक भूपेश चौधरी (आईएएस) से संपर्क के लिए दूरभाष नंबर 9461135250 है। चौधरी से कार्यालय उप पंजीयक अधिकारी नोखा में दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक मुलाकात की जा सकती है।

बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में शराब दुकानों का सहायक व्यय प्रेक्षकों व‌ आबकारी विभाग द्वारा किया गया निरीक्षण

स्टॉक में अंतर मिलने पर नोटिस जारी

बीकानेर, 7 नवंबर। भयमुक्त और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया संपादित करने के उद्देश्य से बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सहायक व्यय पर्यवेक्षक और आबकारी विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को शराब के 8 ठेकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या 1 में स्थित दुकान नंबर 1 में स्टाक रजिस्टर संधारण नहीं पाया गया। वार्ड संख्या 22 में दुकान नंबर 2 में उपलब्ध स्टाक और स्टाक रजिस्टर की एंट्री में भी अंतर पाया गया। इस पर रिपोर्ट तैयार कर संबंधित को आबकारी विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *