तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम बीकानेर के अध्यक्ष बने रतन लाल छलाणी

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम बीकानेर के अध्यक्ष बने रतन लाल छलाणी
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

गंगाशहर, बीकानेर, 17 अगस्त। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (टीपीएफ) का वार्षिक अधिवेशन आज अहमदाबाद में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में सत्र 2025-26 के लिए टीपीएफ बीकानेर के नए अध्यक्ष के रूप में रतन लाल छलाणी को नियुक्त किया गया है। छलाणी की पहचान एक आदर्श शिक्षक के रूप में विख्यात है।
बीकानेर में खुशी की लहर
जैसे ही रतन लाल छलाणी की नियुक्ति की खबर गंगाशहर पहुँची, तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद और अणुव्रत समिति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित अनेक शुभचिंतकों ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें हार्दिक बधाई दी। तेरापंथ महासभा के संरक्षक जैन लूणकरण छाजेड़ , तेरापंथ सभा गंगाशहर के निवर्तमान अध्यक्ष अमर चंद सोनी , मंत्री जतनलाल संचेती ने इस नियुक्ति को संस्था के उज्जवल भविष्य की संज्ञा दी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अपनी नियुक्ति की सूचना मिलने पर, छलाणी ने तुरंत तेरापंथ भवन पहुँचकर उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमल कुमार जी और शांतिनिकेतन में साध्वी श्री विशदप्रज्ञा जी व लब्धियशा जी सहित विराजित सभी चारित्रात्माओं के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

रतन लाल छलाणी का परिचय
रतन लाल छलाणी वर्तमान में तेरापंथ महासभा के दिशा निर्देशन में ज्ञानशाला थली अंचल के आंचलिक सहसंयोजक और तेरापंथी सभा गंगाशहर के कोषाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। इससे पहले भी वह तेरापंथी सभा के मंत्री और तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। उनका व्यापक अनुभव और सेवा भाव इस नई भूमिका में उनके लिए सहायक होगा।

 

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *