जन्माष्टमी महोत्सव का नंदोत्सव धूमधाम से संपन्न, 103 वर्षीय नर्मदा देवी ने दिया आशीर्वाद

जन्माष्टमी महोत्सव का नंदोत्सव धूमधाम से संपन्न
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 17 अगस्त। गोगा गेट सर्किल स्थित “नर्मदा रमण कुंज” में श्री रेवती रमण शर्मा के निवास पर 16 से 18 अगस्त तक चल रहे तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव के तहत आज नंदोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। रजनी रमण शर्मा और रामावतार शर्मा ने बताया कि उनके परिवार द्वारा 1957 से पिता श्री रेवती रमण शर्मा ने बीकानेर में जन्माष्टमी की पौराणिक लीलाओं पर आधारित भगवान श्री कृष्ण की झाँकियों की शुरुआत की थी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गिरिराज गोवर्धन पर केंद्रित झाँकियाँ और कृष्ण लीलाओं का प्रदर्शन
रजनी रमण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार महोत्सव में श्री गिरिराज गोवर्धन पर केंद्रित झाँकी सजाई गई है। झाँकी में गिरिराज जी और हनुमान जी का संवाद, देवताओं द्वारा वैकुंठ में विष्णु जी से आग्रह, वसुदेव जी द्वारा यमुना पार करना, नंद भवन में आनंद उत्सव, चीर हरण लीला, और श्री गणेश जी द्वारा वेदों की रचना जैसी अनेक लीलाएँ बड़ी ही खूबसूरती से प्रदर्शित की गईं। रामावतार शर्मा ने बताया कि आज नंदोत्सव में सैकड़ों दर्शनार्थियों ने भाग लिया। भगवान श्री कृष्ण की इन सजीव झाँकियों का दर्शन कर भक्त भावविभोर हो गए और कहा कि उन्हें घर बैठे ही मथुरा-वृंदावन के दर्शन हो गए।

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

103 वर्षीय नर्मदा देवी का आशीर्वाद और शुभकामनाएँ
महोत्सव की सबसे खास बात 103 वर्षीय श्रीमती नर्मदा देवी की उपस्थिति रही। उन्होंने सभी भक्तों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ और प्रसाद आशीर्वाद स्वरूप दिया। उन्होंने सनातन धर्म की परंपरा व संस्कृति को सदैव बनाए रखने की अपील भी की। दर्शनार्थियों ने श्रीमती नर्मदा देवी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

झाँकियों को सजीव और मनमोहक बनाने में गौरांग शर्मा, श्वेतांग शर्मा, कमलकांता, सुमनकांता शर्मा, डॉ. अल्पना शर्मा सहित सभी परिवारजनों का कई दिनों का कठिन परिश्रम और भरपूर सहयोग रहा। शिक्षाविद् डॉ. अल्पना शर्मा और रामावतार शर्मा ने सभी को नंदोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *