बरसिंहसर विद्यालय में सहजन के पौधों का वितरण

बरसिंहसर विद्यालय में सहजन के पौधों का वितरण
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बरसिंहसर, 6 सितंबर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरसिंहसर में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर सहजन (मोरिंगा) के पौधों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और उन्हें पौधारोपण के लिए प्रेरित करना था।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रतनलाल छलाणी ने विद्यार्थियों को पौधों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इन पौधों को प्रभारी व्याख्याता गोवर्धन लाल गोदारा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के सहयोग से विद्यालय की नर्सरी में ही तैयार किया गया है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे इन पौधों को अपने घरों या खेतों में लगाएं और उनकी देखभाल करके उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करें।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रभारी गोवर्धन लाल गोदारा ने विद्यार्थियों को सहजन के औषधीय गुणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसकी फलियां, पत्ते और बीज कितने उपयोगी होते हैं। इस पौध वितरण कार्यक्रम में व्याख्याता त्रिलोकचंद, अमित कुमार बिश्नोई, अंजू जुनेजा, सीमा चौधरी और सहीराम गोदारा सहित विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों ने सहयोग दिया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

 

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *