जैन ओलंपिक का आयोजन 29 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2025 तक

जैन ओलंपिक में क्रिकेट, रस्सा कस्सी और बैडमिंटन में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 8 सितम्बर। जैन यूथ क्लब द्वारा 29 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2025 तक बीकानेर के रेलवे मैदान में जैन ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। रविवार की रात उदयरामसर दादाबाड़ी में एक समारोह के दौरान इस कार्यक्रम के लिए पोस्टर और बैनर का अनावरण किया गया।
ओलंपिक में होंगे कई खेल
इस ओलंपिक में विभिन्न आयु वर्ग के जैन खिलाड़ियों के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें क्रिकेट (U-22), एथलेटिक्स, रस्साकशी, धीमी साइकिलिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज शामिल हैं। जैन यूथ क्लब के उपाध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि खिलाड़ियों की भागीदारी को दो वर्गों में विभाजित किया गया है, जो उनकी कक्षा पर आधारित होगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

पंजीयन और भागीदारी
इन खेलों में भाग लेने के लिए 15 सितंबर से पंजीयन शुरू हो जाएंगे। इच्छुक खिलाड़ी मोबाइल नंबर 98291-31316 और 94142-65915 पर संपर्क कर सकते हैं। जैन यूथ क्लब के अनुसार, पिछले चार वर्षों से आयोजित हो रहे इस ओलंपिक में हर साल करीब एक हजार खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। बीते साल भी जैन समाज के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने, जिनमें बालिकाएं और युवतियां भी शामिल थीं, उत्साह के साथ भाग लिया था।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *