बीकानेर की कंचन ने पैरा टेबल टेनिस में बनाया नया इतिहास

बीकानेर की कंचन ने पैरा टेबल टेनिस में बनाया नया इतिहास
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 9 सितंबर। बीकानेर की प्रतिभाशाली बेटी कंचन बन ने पैरा टेबल टेनिस में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने इंदौर में आयोजित 1st नेशनल पैरा रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025–26 में गोल्ड मेडल जीता है, जिसके आधार पर उनका चयन टोक्यो में होने वाली प्रतिष्ठित ITTF World Para Future Tokyo 2025 प्रतियोगिता के लिए हुआ है।                            टोक्यो के लिए रवाना, मिला आर्थिक सहयोग
कंचन 8 सितंबर को दिल्ली से टोक्यो के लिए रवाना हुईं और 9 सितंबर को वहाँ पहुँच चुकी हैं। यह प्रतियोगिता 10 से 12 सितंबर तक चलेगी, जिसमें भाग लेने से पहले उनका क्लासिफिकेशन होगा। इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय यात्रा और उनके प्रशिक्षण में सहयोग करने के लिए गोमा देवी चमड़िया फाउंडेशन ट्रस्ट और रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स आगे आए हैं। दोनों संस्थाओं ने संयुक्त रूप से दो लाख रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है, जिससे कंचन को नियमित कोचिंग और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की तैयारी करने का मौका मिला है। दोनों संस्थाओं ने आगे भी कंचन की प्रतिभा को निखारने के लिए सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बिना कोच के हासिल की बड़ी उपलब्धि
कंचन के पिता, सुरेंद्र बन ने बताया कि उनकी बेटी की इस सफलता से पूरे परिवार और शहर का गौरव बढ़ा है। कंचन इस प्रतियोगिता में राजस्थान से अकेली खिलाड़ी हैं, और उनके पास कोई व्यक्तिगत कोच भी नहीं है। इसके बावजूद, उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और जुनून के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

pop ronak

पैरा टेबल टेनिस प्रमोशन एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम सोनी और टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष मेघना आहलावत ने भी कंचन के चयन और उनके खेल की सराहना की है। पूरे देश के खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि बीकानेर की यह बेटी टोक्यो में शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतेगी।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *