बीकानेर के आर.के. शर्मा को ‘PRIDE OF SAMAJ’ सम्मान

बीकानेर के आर.के. शर्मा को 'PRIDE OF SAMAJ' सम्मान
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बेंगलुरु, कर्नाटक,17 सितम्बर । राष्ट्रीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बीकानेर के जाने-माने समाजसेवी आर.के. शर्मा और बजरंग लाल सेवग को ‘Pride of Samaj’ सम्मान से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान समाज में एकता बढ़ाने और समाज के उत्थान के लिए उनके अतुलनीय समर्पण और सेवा भाव के लिए दिया गया।
सूर्य भगवान की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा
महासंघ के राष्ट्रीय प्रमुख सुनील शर्मा और सोमकांत शर्मा ने भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महासंघ ने 12 एकड़ जमीन खरीदी है, जिस पर भगवान सूर्य की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस स्थान को ‘शाकद्वीपीय स्थल’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा, शिक्षा, रोजगार, महिला विकास, आध्यात्मिक और खेल गतिविधियों को भी विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा
इस अवसर पर सुनील शर्मा ने महासंघ की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। चेन्नई के किशोर कुवेरा को राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु के राजेश शर्मा को सचिव बनाया गया। बीकानेर के आर.के. शर्मा को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। उनके साथ जयपुर से सोमकांत शर्मा और कुलदीप व्यास, रायपुर से दिलीप शर्मा, और चेन्नई से बाबू लाल व अशोक मथुरिया भी कार्यकारिणी का हिस्सा बने हैं। बैठक में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन चेतन शर्मा ने किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *