निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर संपन्न, 119 रोगियों के लेन्स प्रत्यारोपित

राजकीय सैटेलाइट अस्पताल में डॉ. संजीव सहगल ने इलाज मुहैया कराया
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

गंगाशहर , 26 सितम्बर । गंगाशहर राजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय में सितंबर 2025 माह के दौरान आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. मुकेश वाल्मिकी ने बताया कि इन शिविरों में कुल 381 रोगियों की आँखों की जाँच और इलाज किया गया।
प्रमुख उपलब्धियाँ
लेन्स प्रत्यारोपण: बीकानेर जिले के ग्रामीण इलाकों, गंगाशहर, भीनासर और दूर-दराज के गाँवों से आए 119 ऑपरेशन योग्य रोगियों के सफलतापूर्वक लेन्स प्रत्यारोपित किए गए। ये सभी सफल ऑपरेशन नेत्र शल्य चिकित्सक डॉ. संजीव सहगल ने किए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गंगाशहर नागरिक परिषद् के सम्पतलाल दूगड़ ने बताया कि नेत्र चिकित्सक सहायक सीताराम, पंकज मांडण, अनिल यादव और अन्य कर्मचारियों ने इन शिविरों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परिषद् के महेंद्र चोपड़ा, बच्छराज रांका और विनीत बोथरा ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

pop ronak

अगला शिविर
दूगड़ ने जानकारी दी कि हर माह आयोजित होने वाले इन नेत्र चिकित्सा शिविरों की शृंखला में अगला निःशुल्क शिविर 10 अक्टूबर, 2025 को राजकीय सैटेलाइट अस्पताल, गंगाशहर में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *