भाजपा अध्यक्ष राठौड़ का अधिकारियों को अल्टीमेट- जनप्रतिनिधियों की आवाज़ को प्राथमिकता दें

भाजपा अध्यक्ष राठौड़ का अधिकारियों को अल्टीमेट- जनप्रतिनिधियों की आवाज़ को प्राथमिकता दें
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 1 अक्टूबर 2025। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बीकानेर में अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि वे जनप्रतिनिधियों का कहा मानें और जनता के कार्यों को प्राथमिकता दें। यह बयान उन्होंने बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास के विधायक सेवा केंद्र के उद्घाटन समारोह में दिया।
अधिकारियों को स्पष्ट संदेश
राठौड़ ने इस दौरान अधिकारियों के खिलाफ जनप्रतिनिधियों के काम न करने की शिकायतें मिलने की बात कही। उन्होंने सार्वजनिक रूप से पाबंद करते हुए कहा कि
“मुझे कुछ पता चला है, मैं अधिकारियों को भी पाबंद करना चाहता हूं, हमारे जनप्रतिनिधि जन सेवक हैं, इनका कहा मानिए और जन सेवा के लिए खुद को समर्पित कर दीजिए। आप लोगों को वेतन तो इनके पैसे से ही मिलती है ना… इस जनता के टैक्स से ही मिलती है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि जनप्रतिनिधि जब कोई काम लेकर अधिकारी के पास जाता है और वह काम नियम के मुताबिक होता है, तो उस काम को करना अधिकारी का दायित्व है और “हमारे ऊपर अधिकारी हावी नहीं हो सकता।”

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सेवा और प्रतिस्पर्धा पर जोर
भाजपा अध्यक्ष ने राजनीति में सेवा की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि
“हम भी सेवा करें, मेरा विरोधी भी सेवा करें। कॉम्पिटिशन में आओ तो इस बात के लिए आओ कि सबसे ज्यादा सेवा कौन करे। कांग्रेस भी सेवा करे, बीजेपी भी सेवा करे। जो अधिक सेवा करे, उसे आशीर्वाद देना और जो सेवा नहीं करे, उसके कान मरोड़ना।”

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

अन्य मुद्दे
विधायक सेवा केंद्र: विधायक जेठानंद व्यास ने बताया कि उनके विधायक सेवा केंद्र में कोई भी व्यक्ति अपनी पीड़ा दर्ज करा सकता है, और हर समस्या का निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।

गोचर भूमि: बीकानेर में गोचर भूमि के मुद्दे पर राठौड़ ने कहा कि गोचर की भूमिका तय है, और अगर वहां से हटाया जाता है, तो कहीं और जमीन देनी पड़ती है। इस अवसर पर शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ सहित कई पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *