जीतो मदुरै महिला विंग का हुआ शुभारंभ, अमिता जैन अध्यक्ष एवं बबीता जैन सचिव मनोनीत
जीतो मदुरै महिला विंग का हुआ शुभारंभ, अमिता जैन अध्यक्ष एवं बबीता जैन सचिव मनोनीत



मदुरै, 01 अक्टूबर । ( संवाददादाता -अशोक जीरावला जैन) सेल्लूर स्थित जैन विद्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह में ‘जीतो मदुरै महिला विंग’ का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2026-2028 के कार्यकाल के लिए महिला विंग की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।


जीतो मदुरै महिला विंग की नई कार्यकारिणी
गठित कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया. अध्यक्ष: श्रीमती अमिता जैन, सचिव: श्रीमती बबीता जैन, उपाध्यक्ष: श्रीमती शीना जैन एवं श्रीमती नैना पारख, संयुक्त सचिव: श्रीमती रेखा भंडारी एवं श्रीमती शिल्पा जैन, कोषाध्यक्ष: श्रीमती दीपिका फूलफगर।


महिला सशक्तीकरण और सेवा गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा
समारोह में तमिलनाडु एपीटीएस ज़ोन के अध्यक्ष जीतेंद्र भंडारी, ज़ोन सचिव नवीन सेठिया तथा ज़ोन महिला विंग की संयोजिका सपना बेथला विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए महिला सशक्तीकरण, व्यावसायिक विकास, सामाजिक सहभागिता, आपसी सहयोग एवं सेवा प्रकल्पों को गति देने का आह्वान किया।
महिला विंग की नवनियुक्त सचिव बबीता जैन ने बताया कि यह मंच मदुरै के जैन समाज की महिलाओं को संगठित कर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सामाजिक उत्थान में योगदान देने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। कार्यकारिणी ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
