गंगाशहर में कन्याओं के लिए “चेक योर टार्गेट प्रतियोगिता” आयोजित

तेरापंथ कन्या मंडल ने आयोजित किया 'पासिंग इन द पार्सल' खेल
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 2 अक्टूबर । शांति निकेतन, गंगाशहर में तेरापंथ महिला मंडल और तेरापंथ युवक परिषद द्वारा कार्यक्रमों की श्रृंखला में “चेक योर टार्गेट प्रतियोगिता” का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवाकेंद्र व्यवस्थापिका साध्वी श्री विशद् प्रज्ञा जी एवं साध्वी श्री लब्धियशा जी के सान्निध्य में संपन्न हुआ।
कन्याओं ने दिखाई प्रतिभा
इस प्रतियोगिता में गंगाशहर की 14 कन्याओं ने भाग लिया और विभिन्न चरणों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता चार चरणों में संपन्न हुई, जिनमें
धार्मिक चर्चा, आध्यात्मिक प्रश्नोत्तर, धार्मिक डंब चारेड्स, अन्य गतिविधियां शामिल थी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रतियोगिता के परिणाम
निर्णायक पवन और बिंदु छाजेड़ द्वारा घोषित किए गए परिणामों में विजेता इस प्रकार रहीं- प्रथम स्थान: ग्रुप C (प्रिया और भाविनी), द्वितीय स्थान: ग्रुप A (मुदिता और शीतल) एवं ग्रुप F (चेरी और मानवी), तृतीय स्थान: ग्रुप B (वर्षा और मयूरी) .विजेता कन्याओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया, और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। यह आयोजन कन्याओं की प्रतिभा निखारने और उनमें आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने का एक सराहनीय प्रयास रहा।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *