सांड के हमले से घायल बंदी की मौत-हनुमानगढ़ की खुली जेल में सजा काट रहा था, बीकानेर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

सांड के हमले से घायल बंदी की मौत
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 5 अक्टूबर। हनुमानगढ़ की खुली जेल में रहने वाले एक बंदी को आवारा सांड ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में बंदी का बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में 26 जुलाई से इलाज चल रहा था। ठीक होने पर उसे वापस जेल भेज दिया जाता, लेकिन इस बार तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार- हनुमानगढ़ की खुली जेल में रहने वाला बंदी अंग्रेज सिंह निवासी पीलीबंगा दूध लेने के लिए जेल से बाहर गया था। वहीं पर दो सांड लड़ रहे थे। इनमें से एक ने अंग्रेज सिंह को घायल कर दिया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

हनुमानगढ़ जिला अस्पताल से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान कुछ हालत ठीक हुई तो वापस हनुमानगढ़ भेज दिया गया। 5 अगस्त को अंग्रेज सिंह हनुमानगढ़ पहुंचा और 8 अगस्त को ही उसकी तबीयत फिर से खराब हो गई।

pop ronak

उसे वापस पीबीएम अस्पताल लाया गया। यहां से 16 सितम्बर को इलाज कर फिर हनुमानगढ़ भेज दिया गया। दो दिन बाद फिर से तबीयत बिगड़ी तो 18 सितम्बर को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान 3 अक्टूबर को अंग्रेज सिंह की मौत हो गई। आगे की कार्रवाई हनुमानगढ़ कारावास की ओर से की जा रही है। शव को पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *