पंच परिवर्तन से ही होगा समाज व राष्ट्र का पुनरुत्थान” – विजयानंद जी

mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 7 अक्टूबर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, बीकानेर महानगर की गंगाशहर नगर इकाई द्वारा विजयादशमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में जय भैरवनाथ बस्ती में स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन (रूट मार्च) निकाला गया।
देश के लिए जीने का समय: पंच परिवर्तन
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित संघ के जोधपुर प्रांत प्रचारक विजयानंद ने स्वयंसेवकों और समाज को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि “अब देश के लिए जीने का समय है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि पंच परिवर्तन के सिद्धांतों को अपनाने से ही समाज और राष्ट्र का पुनरुत्थान संभव होगा और समाज में वास्तविक परिवर्तन आएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समाज का मिला हर्षोल्लास भरा स्वागत
उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में मुरली मनोहर धोरा के श्री श्याम सुंदर जी महाराज का सान्निध्य भी रहा, जिन्होंने संघ के संस्कारों और संघमय समाज के निर्माण पर चर्चा की। नगर संघचालक डॉ. जतन बाफना ने बताया कि गंगाशहर नगर की 12 बस्तियों में अलग-अलग दिनों में उत्सव और संचलन आयोजित किए जा रहे हैं। किशमिदेसर के विभिन्न मार्गों पर जब सैकड़ों स्वयंसेवक घोष की ताल पर संचलन कर रहे थे, तब संपूर्ण समाज ने हर्षोल्लास से उनका स्वागत किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा, दीपमाला, ढोल-नगाड़ों और थाली बजाकर स्वयंसेवकों का भव्य अभिनंदन किया गया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *